• 07/03/2023

14 साल की प्रेग्नेंट लड़की ने यूट्यूब देख घर पर की डिलीवरी, बच्ची को दिया जन्म और तुरंत मार डाला, ऐसे राज से हटा पर्दा

14 साल की प्रेग्नेंट लड़की ने यूट्यूब देख घर पर की डिलीवरी, बच्ची को दिया जन्म और तुरंत मार डाला, ऐसे राज से हटा पर्दा
Spread the love

महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रेग्नेंट नाबालिग ने यूट्यूब देखकर घर पर ही खुद की डिलीवरी की। उसने एक बच्चे को जन्म दिया और पैदा होते ही नवजात का गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि अंबाझरी इलाके की रहने वाली लड़की सोशल मीडिया में एक अज्ञात युवक से बात करती थी। उस युवक ने उसका यौन शोषण किया था। जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई थी। उसने प्रेग्नेंसी की बात अपनी मां से छिपाई, मां ने जब उसके बढ़े हुए पेट के बारे में पूछा तो उसने हेल्थ इश्यू को वजह बताई।

Also Read: IMD Alert: होली से पहले CG सहित इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR सहित देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पुलिस के मुताबिक 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की प्रेग्नेंट होने की बात सबसे छिपाना चाहती थी, इसलिए यूट्यूब देखकर घर पर ही डिलीवरी का उसके दिमाग मे आई़डिया आया। उसने 2 मार्च को घर में बच्ची को जन्म दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। उसके शव को एक बॉक्स में घर पर ही छिपा दिया।

Also Read: OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की Old Pension Scheme! ऐसे मिलेगा फायदा 

इसका पता रविवार को चला जब लड़की की मां घर लौटी। घर पर कई जगह खून के निशान उसने देखा तो पूछताछ की। मां को गुमराह करने के लिए लड़की ने झूठ बोला कि उसके पीरियड्स चल रहे हैं। लेकिन बाद में उसने मां को सच बता दिया। मां उसे अस्पताल ले गई। जहां हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने  नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही लड़की पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पर अभी पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Also Read: अमन सिंह को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…