• 05/03/2023

IMD Alert: होली से पहले CG सहित इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR सहित देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

IMD Alert: होली से पहले CG सहित इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR सहित देश भर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Spread the love

इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। फरवरी माह में गर्मी ने पिछले 122 साल से ज्यादा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब एक बार फिर कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। IMD ने 10 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर 5 राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर में भी मौसम करवट ले सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी।

इसके साथ ही सिक्किम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और अंडमान निकोबार में छिटपुर बारिशा जारी रह सकती है। इन इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है।

Also Read: OPS पर बड़ा अपडेट: मोदी सरकार ने लागू की Old Pension Scheme! ऐसे मिलेगा फायदा 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। यहां तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना कम है। वहीं यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री रह सकता है।

2 से 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान

IMD के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और दक्षिण राजस्थान में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है। यहां अधिकतम 32 से 35 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो तीन दिन बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

Also Read: गजब: CM का ही डेथ सर्टिफिकेट बना दिया, स्टेट कोऑर्डिनेटर सहित 5 गिरफ्तार

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
मौसम: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, जानें आपके यहां मानसून कब दे रहा दस्तक

मौसम: अगले 7 दिन तक इन राज्यों में तेज…

Spread the love केरल के बाद मानसून धीरे-धीरे देश के बाकि राज्यों की ओर बढ़ता जा रहा है। आगे बढ़ने के…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…