• 10/10/2022

पैसे के लेनदेन में विवाद: 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, दुकान पर गुटखा लेने आए आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

पैसे के लेनदेन में विवाद: 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, दुकान पर गुटखा लेने आए आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
Spread the love

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मामूली विवाद को लेकर एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

पूरा मामला बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी की है. जहां बीती रात 9 बजे के आसपास गुटखा लेने के बाद पैसा नहीं देने के विवाद में 17 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

जानकारी के अनुसार, ग्राम मानिकचौरी निवासी 42 वर्षीय मंगतूराम अजय घर में ही किराना दुकान चलाते हैं. जो रात 8 बजे के आसपास अपनी दुकान बंद घर में सपरिवार खाना खा रहे थे. तभी रात में दो युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदकिशोर साहू पहुंचे और गुटखा सिगरेट की मांग करने लगे. जिसपर दुकान संचालक मंगतूराम ने अपने बड़े लड़के अनीश अजय को दुकान खोलकर गुटखा देने भेजा.

आरोपियों को गुटखा देने के बाद अनीश अजय ने पैसो की मांग की. जिसपर आरोपियों ने पैसा देने से इंकार कर दिया. वहीं आरोपी युवकों ने अनीस अजय से मारपीट करने लगे. चीख पुकार सुनकर अनीस अजय के पिता मंगतूराम, मां सरोजनी बाई एवं छोटी बहन नेहा बाहर निकली तो देखा कि दो लोग दूकान संचालक अनीस को मार रहे हैं  जिसके बाद अनीस के परिजनों ने बीच बचाव किया.

इस दौरान आरोपियों ने ईंट से पूरे परिवार पर हमला कर दिया. जिसके बाद आरोपियों ने पिस्टल निकालकर अनीस अजय के पेट में गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए.

घायल अनीस अजय को उसके पिता मंगतूराम ने अन्य परिजन के साथ बाइक से पचपेड़ी थाना लेकर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घायल को अपने वाहन में मस्तूरी स्वस्थ्य केंद्र ले गए. जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया.

वहीं मृतक के पिता मंगतूराम, मां सरोजनी एवं बहन नेहा की हॉस्पिटल से इलाज बाद छुट्टी कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Related post

‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’ : खेल मंत्री मांडविया

‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी…

Spread the loveकेंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) कॉन्क्लेव 2026 की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रदान किए संत कबीर और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित 12वें राष्ट्रीय…
शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच, अमित शाह आज मुंबई में NUCFDC के नए कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा कवच,…

Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (8 अगस्त 2026) मुंबई के फोर्ट स्थित शारदा सदन में नेशनल…