• 10/10/2022

पूर्व नेता प्रतिपक्ष का भूपेश सरकार पर निशाना, कहा- मुख्यमंत्री ने 4 साल तक हवाई यात्रा ही तो किए

पूर्व नेता प्रतिपक्ष का भूपेश सरकार पर निशाना, कहा- मुख्यमंत्री ने 4 साल तक हवाई यात्रा ही तो किए
Spread the love

जिला भाजपा का खराब सड़क सहित अन्य मुद्दों को लेकर तीन दिवसीय पदयात्रा का आज रायगढ़ कलेक्ट्रेट के घेराव के साथ समापन होगा. जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल होने रायगढ़ पंहुचे हैं. जहां बीजेपी नेताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश में अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सीएम ने दो दिन पहले समीक्षा बैठक लिए थे, जिसमें अपराधों में बढ़ोतरी की पुष्टि हुई है. यह एक तरह से मुख्यमंत्री की स्वीकारिक्ति है. इसका मतलब यह कि 4 साल बाद मुख्यमंत्री नींद से जागे है.

धरमलाल कौशिक ने कहा कि चाकूबाजी, अपहरण की घटनाएं हो रही है. गृहमंत्री कही दिखते नहीं हैं. प्रदेश में कानून व्यवस्था कहीं नहीं है. उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि ईद मामले में सरकार घिरती नज़र आ रही है.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आरक्षण दिया. जिसमें आदिवासियों को लाभ भी मिला है, लेकिन भूपेश सरकार के आने के बाद जनजाति का आरक्षण 12% कम हुआ है. इसके लिए उन्होंने भूपेश बघेल और उनकी सरकार को दोषी ठहराया है.

वहीं सड़कों की खराब हालत पर प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़को कई हालत खराब है. ताज्जुब की बात यह है कि मुख्यमंत्री जी इसकी जानकारी ही नहीं है. उन्होंने कहा कि वे 4 साल तक हवाई यात्रा ही किए हैं, सड़को पर चले ही नहीं हैं. पैसे देने के बाद भी सड़क नहीं बन रही है, तो यह सरकार की उदासीनता ही कही जाएगी.

Related post

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण…

Spread the loveधमतरी की बेटी ने कौशल विकास के दम पर रची सफलता की नई इबारत, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी…
छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम

छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम…

Spread the loveराष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर…
मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’…

Spread the loveकार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय कार्टून…