• 14/04/2026

जनदर्शन में 179 आवेदन प्राप्त; मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश पर अधिकांश का मौके पर निराकरण

जनदर्शन में 179 आवेदन प्राप्त; मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश पर अधिकांश का मौके पर निराकरण
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा आरंग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सीधे मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।

जनदर्शन के दौरान कुल 179 आवेदन प्राप्त हुए, जो विभिन्न विभागों – जैसे पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, सामाजिक योजनाएं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित थे। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पेयजल संकट से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आरंग युवा शक्ति परिवार के प्रमुख विनोद साहू ने रायपुर से आरंग सिटी बस प्रारंभ करने की मांग की। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने रायपुर से आरंग के लिए सिटी प्रारंभ करवाने का पूर्ण रूप से आश्वासन दिया।

Related post

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न करें यात्रा, जानें राहुकाल से लेकर अभिजीत मुहूर्त तक

Aaj Ka Panchang: पश्चिम दिशा में भूलकर भी न…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा मिलेगा, करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 02 October 2026: रुका हुआ पैसा…

Spread the loveAaj ka Rashifal 02 October 2026: अक्टूबर महीने का दूसरा दिन कई राशियों के लिए नई खुशियां, धन लाभ…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…