• 30/07/2024

Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, 20 घायल, कई ट्रेनें रद्द

Train Accident: हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत, 20 घायल, कई ट्रेनें रद्द
Spread the love

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रुप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 12810 मुंबई-हावड़ा सोमवार रात को हावड़ा से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। जमशेदपुर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास मंगलवार सुबह पौने 4 बजे हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन के 22 में से 18 डिब्बे पटरी से उतर गए।

मालगाड़ी भी पटरी से उतरी

हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई।

हावड़ा-मुंबई मेल के हादसे का शिकार होने की वजह से इस रूट की 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि 4 ट्रेनों को  पिछले/अगले स्टेशन से ही रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

  • टाटानगर : 06572290324
  • चक्रधरपुर : 06587 238072
  • राउरकेला: 06612501072, 06612500244
  • हावड़ा: 9433357920, 03326382217
  • रांची: 0651-27-87115
  • एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920
  • एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427
  • केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764
  • सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993
  • पी एंड टी 022-22694040
  • मुंबई: 022-22694040
  • नागपुर: 7757912790

Related post

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में…

Spread the loveदिशा समिति की बैठक में आजीविका, आवास, जैविक खेती, स्वच्छता, सिंचाई, सड़क और कुपोषण की स्थिति की हुई विस्तृत…
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत…

Spread the love00 माय भारत की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोडऩे पर दिया…
BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS और 1 IFS अधिकारी का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 IAS…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS और एक IFS अधिकारी का तबादला…