• 24/07/2024

गरीब आदिवासी बना करोड़पति, खदान से मिला बेशकीमती हीरा, जानें कीमत

गरीब आदिवासी बना करोड़पति, खदान से मिला बेशकीमती हीरा, जानें कीमत
Spread the love

कहते हैं किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए। इसे कोई भी नहीं जानता। ऐसे ही एक गरीब आदिवासी परिवार की किस्मत उस वक्त चमक उठी, जब उसे खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला। इस हीरे की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। उस व्यक्ति ने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। जिसे अब नीलाम किया जाएगा।

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला उच्च क्वालिटी के हीरे की खदान के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां अहिरगंवा गांव में रहने वाले चुनवादा गौड़ पिछले 15 साल से हीरा खदान में काम कर रहा था। दो महीना पहले ही उसने 200 रुपये की रसीद कटवाकर कृष्ण कल्याणपुर में पटी क्षेत्र में हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा बनवाया था। उसे उत्खनन के लिए 8×8 मीटर की जगह आवंटित की गई।

खदान आवंटन के बाद वह परिवार के साथ दिन-रात खदान में खनन कर हीरा तलाशते रहता था। लेकिन हर रोज निराशा ही उसके हाथ लगती थी। प्रतिदिन की तरह आज भीा उसका बेटा खनन के बाद निकली मिट्टी को धो रहा था। इसी दौरान उसकी आंखें खुशी के मारे चमक उठी। दो महीने की दिन-रात मेहनत के बाद उसे 19.22 कैरेट का हीरा मिला।

पिता की तबियत खराब होने की वजह से उसका बेटा राजू गौड हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया। अब उस हीरे की नीलामी की जाएगी। नीलामी के बाद मिली रकम में 12 फीसदी टैक्स और 1 प्रतिशत टीडीएस काटकर शेष राशि उसके खाते में जमा करा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पन्ना माइंस में मिला यह हीरा अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।

Related post

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय प्रवास, देंगे विकास कार्यों की सौगात और तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व…..

मंत्री टंक राम वर्मा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ का दो दिवसीय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा 10 और 11 अगस्त…
वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में…

Spread the loveरायपुर। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग ने…
नुआखाई पर्व में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विधायक मिश्रा ने दिया आमंत्रण

नुआखाई पर्व में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को…

Spread the loveरायपुर। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र…