• 11/03/2023

2 माह के बच्चे को लगे एक साथ 3 टीके, कुछ घंटे बाद तोड़ा दम

2 माह के बच्चे को लगे एक साथ 3 टीके, कुछ घंटे बाद तोड़ा दम
Spread the love

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में 2 माह के एक बच्चे की टीका लगने के बाद तबियत बिगड़ गई और कुछ घंटों बाद ही उसकी मौत हो गई।  परिजन बच्चे का शव लेकर थाना पहुंच गए और डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है

गतौरा निवासी राजू केवट एवं अन्य लोगों ने मस्तूरी थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसके 2 माह के पुत्र प्रियांशु केवट को शुक्रवार की दोपहर आंगनबाड़ी में टीका लगाया गया। देर शाम बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी। उसे तेज बुखार आया और उसके बाद रात तकरीबन 2 बजे उसने दम तोड़ दिया।

अगले दिन सुबह परिजन बच्चे का शव लेकर मस्तूरी थाना का घेराव कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Also Read: Police Promotion: 9 सब इंस्पेक्टर सहित 77 पुलिस कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, देखिए सूची 

परिजनों का आरोप है कि बच्चे को एक साथ ही पैर और हाथ में 3 टीके लगाए गए। जिसकी वजह से ही बच्चे की तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मामले में मस्तूरी पुलिस ने बच्चे को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्चे की मौत की वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरु कर दी है।

Also Read: अवमानना के एक और मामले में फंसे ये 3 IAS, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Related post

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में लगा सुशासन तिहार शिविर

घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में…

Spread the loveसुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ घुर नक्सल प्रभावित रहे हिडमा के ग्राम पूवर्ती में साेमवार काे आयोजित सुशासन…
एक कॉल पर घर पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा, ग्रामीण पशुपालकों के लिए वरदान बनी मोबाइल यूनिट

एक कॉल पर घर पहुंच रही पशु चिकित्सा सेवा,…

Spread the loveरायपुर।राज्य सरकार की पशुधन संवर्धन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की पहल के तहत संचालित मोबाइल पशु चिकित्सा…
CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

CG : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना…

Spread the loveगरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के…