• 11/03/2023

CG में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, CM ने मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश

CG में 1 अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे, CM ने मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वे शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी कर सर्वे के लिए कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

सर्वे में पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों के आर्थिक-सामाजिक जीवन में हुए प्रभावों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। इससे भावी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलेगी और चिन्हित पात्र परिवारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में वर्ष 2011 से देश में जनगणना नहीं होने का उल्लेख करते हुए छत्तीसगढ़ में सर्वे कराने की घोषणा की थी, जिसकी शुरूआत 1 अप्रैल 2023 से होने जा रही है।

Related post

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश मॉड्यूल से जुड़ी महिला समेत दो गिरफ्तार

CJP आंदोलन में हिंसा की साजिश का दावा, जैश…

Spread the loveकोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध मॉड्यूल…
उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…