• 06/09/2023

छत्तीसगढ़ में शराब से 3 की मौत का मामला, जहरीले रिश्ते ने ली जान, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में शराब से 3 की मौत का मामला, जहरीले रिश्ते ने ली जान, दो गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जहरीली शराब पीकर 3 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दुकान से खरीदी गई शराब जहरीली नहीं थी बल्कि उसमें जहर मिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया था।। घटना में एक मृतक संतकुमारे साण्डे की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

दरअसल 4 सितंबर को अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाबाही गांव के रहने वाले संतकुमार साण्डे, संजय साण्डे और जितेन्द्र सोनकर ने एक साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों की तबियत खराब हो गई। तीनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने संतकुमार साण्डे और संजय साण्डे को मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र सोनकर की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शार्ट पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने संतकुमार साण्डे की पत्नी जयंती साण्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पुलिस पूछताछ में जयंती ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसका प्रेम संबंध ठड़गाबहरा में रहने वाले प्रेम सागर रत्नाकर से था। जिसकी जानकारी उसके पति संतकुमार साण्डे को थी। जिसकी वजह से वह अक्सर ही उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था।

पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी जयंती साण्डे ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। मृतक शराब पीने का आदि था। योजनानुसार उसने देशी शराब की बोतल में जहर मिला दिया। 4 सितंबर की सुबह संतकुमार साण्डे अपने दो साथियों संजय साण्डे और जितेन्द्र सोनकर के साथ मछली मारकर संजय के घर पहुंचे। पत्नी ने जहर मिली शराब संतकुमार साण्डे को पीने के लिए दे दी। घर के पीछे तीनों ने शराब पी। जिसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई और उऩ्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में पुलिस ने जयंती साण्डे और उसके प्रेमी प्रेम सागर रत्नाकर को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…