• 06/09/2023

ED: CM के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से पूछताछ, बेटों और बहनोई को लेकर पहुंचे ED दफ्तर, कल पत्नी को भी बुलाया

ED: CM के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से पूछताछ, बेटों और बहनोई को लेकर पहुंचे ED दफ्तर, कल पत्नी को भी बुलाया
Spread the love

ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘महादेव बुक’ मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार को भी पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। विनोद वर्मा खुद अपने दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेन्द्र वर्मा को राजधानी रायपुर स्थित ईडी के दफ्तर ले गए। विनोद वर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनकी पत्नी जया को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है और वे उन्हें भी लेकर जाएंगे।

विनोद वर्मा ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर ले लेकिन वे भूपेश बघेल और उनकी टीम के हौसले तोड़ नहीं सकती।

आपको बता दें 23 अगस्त को ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, सीएम के दोनों ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के आवास पर छापा मारा था। जिसके बाद ईडी ने 28 अगस्त को विनोद वर्मा से ईडी दफ्तर में पूछताछ की थी और अब उनके परिवार को तलब किया है।

मैग्जीन में छपी कहानी; छापे का आधार

ईडी छापे के बाद विनोद वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को लूट और डकैती बताया था। इसके साथ ही उन्होंने ईडी द्वारा ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ASI चंद्रभूषण वर्मा से संबंध होने के आरोपों को भी खारिज कर दिया था। उन्होंने ईडी की पूरी कार्रवाई के पीछे एक मैग्जीन में छपी स्टोरी को बताया था।

विनोद वर्मा पर ईडी के आरोप

गौरतलब है कि ईडी ने ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एएसआई चंद्रभूषण वर्मा सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में ईडी ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि चंद्रभूषण  वर्मा का विनोद वर्मा से संबंध है। इसी संबंध का फायदा उठाते हुए उसने पुलिस के बड़े अधिकारियों और सत्ता से जुड़े नेताओं को 65 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। इसके साथ ही ईडी ने आरोप लगाया था कि विनोद वर्मा के जरिए ही एएसआई चंद्रभूषण वर्मा की पहुंच मुख्यमंत्री कार्यालय तक थी।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…