• 26/10/2024

छत्तीसगढ़ में 3 हाथियों की मौत से हड़कंप, करंट लगने से गई जान, तीनों का कराया गया पोस्टमार्टम

छत्तीसगढ़ में 3 हाथियों की मौत से हड़कंप, करंट लगने से गई जान, तीनों का कराया गया पोस्टमार्टम
Spread the love

रायगढ़ के तमनार इलाके में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना तमनार वन परिक्षेत्र के चुहकीमार के जंगलों की है। जहां एक शावक समेत तीन हाथी 11 KV करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। सुबह ग्रामीणों ने तीनों हाथियों का शव देखा, तो वन विभाग को जानकारी दी।

घटना तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कंपार्टमेंट 856 पीएफ की है। जहां 11KV के बिजली तार के चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। मृत हाथियों में हाथी का बच्चा भी शामिल है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हाथी का पोस्टमार्टम करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में 40 से 50 हाथी विचरण कर रहे हैं। इधर मामले में डीएफओ स्टाइलो मंडावी का कहना है कि करेंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Related post

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को…

Spread the love00 निर्माण श्रमिकों के हित में मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले रायपुर। प्रदेश के श्रम मंत्री …
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन ,…

Spread the love00 सुशासन की नई व्यवस्था: पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा 00 पारस पोर्टल से…