• 15/05/2023

छत्तीसगढ़: जहरीली शराब पीने से आर्मी जवान सहित 3 की मौत

छत्तीसगढ़: जहरीली शराब पीने से आर्मी जवान सहित 3 की मौत
Spread the love

जांजगीर में शराब सेवन के बाद आर्मी के जवान सहित युवकों की मौत हो गयी। घटना के बाद क्षेत्र में जहरीली शराब सेवन से मौत की बात आग की तरह फैल गयी हैं। बताया जा रहा हैं कि तीनों शख्स ने देशी शराब खरीदने के बाद उसका सेवन किया था। शराब पीने के बाद तीनों बेहोश हो गये थे। जिन्हे जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा हैं कि मृतक आर्मी जवान का दो दिन पहले ही शादी हुआ था।

जानकारी के मुताबिक घटना जांजगीर जिला के ग्राम रोगदा का हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाला नंदलाल कश्यप आर्मी में जवान था। दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। गाँव के लोगों को आज सामूहिक भोज के लिये जवान के परिवार ने न्यौता दिया था। जिसके लिये नंदलाल कश्यप,परसराम साहू और सतीश कश्यप दाल पिसाई कराने के नाम पर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कोचिया से देशी शराब खरीदकर तीनों ने देशी शराब का सेवन किया था।

शराब सेवन के बाद तीनों की एकाएक तबियत बिगड़ने लगी और तीनों मौके पर ही बेहोश हो गये। घटना के बाद आनन फानन में तीनों को नवागढ़ स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डाॅक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आर्मी जवान सहित तीनों लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हुई या फिर कारण कुछ और हैं, इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…