• 15/05/2023

सभी विभागों में एक संपर्क अधिकारी की होगी नियुक्ति, आदेश जारी

सभी विभागों में एक संपर्क अधिकारी की होगी नियुक्ति, आदेश जारी
Spread the love

सभी विभागों में जल्द ही एक संपर्क अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों के सचिवों को पत्र लिखकर इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है। पत्र के मुताबिक कलेक्टोरेट से लेकर, राजभवन, विधानसभा और संचालनालय जिला पंचायतों के हर विभाग के प्रत्येक स्थापना (इस्टेब्लिशमेंट सेक्शन) में इन सम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। जीएडी ने सभी संबंधित सचिवो को पत्र लिखकर यह व्यवस्था जल्द से जल्द लागू करने कहा है।

आरक्षण पर कड़ाई से रखी जायेगी नजर

हाल में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। इसके मुताबिक इन वर्गों को लाभ देने यह व्यवस्था कड़ाई से लागू की जाएगी। विभागीय आदेश अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अजा/जा,ओबीसी के आरक्षण) अधिनियम, 1994 की धारा 16 में प्रत्येक स्थापना में इस अधिनियम के उपबंधों के क्रियान्वयन के संबंध में सम्पर्क अधिकारी की नियुक्ति तथा छ.ग. लोक सेवा आरक्षण नियम, 1998 के उपनियम 9 में संपर्क अधिकारी के कृत्य के संबंध में निर्देश दिए गए है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने पूर्व में 24 दिसम्बर 1998 तथा छ.ग. लोक सेवा आरक्षण नियम, 1998 एवं 26 दिसम्बर 2016 को भी पत्र भेजा था।

GAD ने सभी विभागों को लिखा पत्र

इस अधिनियम के संबंध में सम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्य करने राज्य सरकार के समस्त विभागों के प्रथम वर्ग के अधिकारी से अनिम्न पद श्रेणी के किसी अधिकारी को संपर्क अधिकारी नियुक्त करेंगे। यह अधिकारी संबंधित विभाग में आरक्षण अधिनियम के पालन के संबंध में जानकारी रखेगा तथा यह सुनिश्चित करेगा कि इस अधिनियम के अंतर्गत अनुसूचित जाति/जनजातियों तथा अन्य पिछड़े वर्गों को निर्धारित प्रतिशत अनुसार आरक्षण का लाभ प्राप्त हो रहा है या नहीं ? यह अधिकारी राज्य शासन तथा अपने विभाग के मध्य सम्पर्क अधिकारी का भी कार्य करेगा। सभी विभागों में सम्पर्क अधिकारी नियुक्त कर इसकी जानकारी जीएडी को अनिवार्य रूप से दी जाए।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…