• 19/06/2022

आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, सीएम ने की मुआवजा की घोषणा

आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, सीएम ने की मुआवजा की घोषणा
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने से मुंगेली के ठकुरीकापा गांव, बलौदाबाजार के रोहासी गांव तथा गरियाबंद के सहसपुर गांव में कुल तीन लोगों की हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें दो पुरूष और एक महिला शामिल है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़ें : यहां बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 60 लाख लोग प्रभावित, सेना बुलाई गई

मुख्यमंत्री बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान जनधन की हानि को रोकने एवं बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी सभी कलेक्टरों को दिए हैं। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा पूर्व में एडवाइजरी भी जारी की गयी है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कई पम्प हुए ड्राई, पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए सीएम भूपेश ने लिखा पेट्रोलियम मंत्री को पत्र

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…