• 19/06/2022

यहां बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 60 लाख लोग प्रभावित, सेना बुलाई गई

यहां बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 60 लाख लोग प्रभावित, सेना बुलाई गई
Spread the love

ढाका। बांग्लादेश में लगातार हो रही बारिश से आई बाढ़ से 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के हालात से निपटने राहत और बचाव के लिए सेना मैदान में उतर आई है। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मकानों में घुस जाने के कारण 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावितों को अस्थाई कैम्प बनाकर रुकाया गया है। बारिश और बाढ़ की वजह से देश में 19 से ज्यादा लोगों की मौतें हुई है।

सुनामगंज इलाके में घरो में पानी भरने के बाद लोग छत पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए थे। बाद में उन्हें नावों की मदद से बाहर निकाला गया और राहत-बचाव के लिए बनाए गए कैम्पों में पहुंचाया गया।

बाढ़ का पानी कई बिजली घरों में भर गया है, जिसके बाद प्रशासन ने ऐहतियातन कदम उठाते हुए बिजली घरों का बंद कर दिया। जिसकी वजह से मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हो गई है।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि देश की चार प्रमुख नदियों में से दो नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर है और हालात लगभग 2004 के बाढ़ जैसे हैं।

इसे भी पढ़ें : अग्निवीरों के लिए सरकार की नई घोषणा, मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

 

Related post

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी देशों से भी पिछड़ा भारत; पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका भी इंडिया से आगे

Global Hunger Index 2022: ग्लोबल हंगर इंडेक्स में पड़ोसी…

Spread the loveग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 को लेकर 121 देशों की रैंकिंग की सूची जारी कर दी गई है. भारत इस…
बारिश से बिगड़े हालात, शबरी पुल से 3 फीट ऊपर बह रही महानदी, कई गांव बने टापू, हेल्पलाइन नंबर जारी

बारिश से बिगड़े हालात, शबरी पुल से 3 फीट…

Spread the loveपिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश में अब हालात बिगड़ने लगे हैं। प्रदेश…
बस्तर में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर, नेशनल हाइवे बंद, स्कूलों में लगा ताला, फ्लाइट रद्द

बस्तर में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले उफान…