• 28/04/2023

3 की मौत: नई कार परिवार के लिए बन गई काल, हादसे में 3 की मौत 3 घायल

3 की मौत: नई कार परिवार के लिए बन गई काल, हादसे में 3 की मौत 3 घायल
Spread the love

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक  ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं 3 गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ग्राम गिधाली में रहने वाले चंपा लाल साहू ने दो दिन पहले नई स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। वे अपने परिवार के साथ कार की पूजा कराने डोंगरगढ़ गए हुए थे। वापसी में डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव के पास अचानक मवेशी सड़क पर आ गए। जिसकी वजह से उन्होंने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सामने से आ रही ट्रक से जा टकराई।

इस हादसे में 38 वर्षीय चंपालाल साहू, उनकी माता अहिल्या बाई और 16 वर्षीय पुत्री खुशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पिता रामजी साहू, पत्नी यमुना साहू और भतीजा रिद्धिक साहू घायल हुए हैं।

Related post

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क…

Spread the loveमरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ…
छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

Spread the loveभारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर…
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए मंत्री…

Spread the love00 मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वोपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण – अग्रवाल रायपुर। सरगुजा जिले…