• 28/04/2023

Video: कपल का सड़क पर फिल्मी रोमांस, चलती स्कूटी में कर रहे थे खुल्लम-खुल्ला प्यार, पुलिस ने उतारा यूं खुमार

Video: कपल का सड़क पर फिल्मी रोमांस, चलती स्कूटी में कर रहे थे खुल्लम-खुल्ला प्यार, पुलिस ने उतारा यूं खुमार
Spread the love

रील लाइफ का ऐक्ट रियल लाइफ में महंगा भी पड़ सकता है। रील लाइफ की तरह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फिल्मी रोमांस की फैंटासी लिए एक कपल स्कूटी में उड़ान भरते नजर आए। स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठकर प्रेमिका उससे लिपटकर रोमांस कर रही थी। दुनिया से बेखबर प्रेमी जोड़ा प्रेम की दुनिया में खोए अंधेरी सड़क में एक चौराहे से दूसरे चौराहे.. एक सड़क से दूसरी सड़क घूमते रहे।

दोनों इस कदर प्रेमालाप में खोए हुए थे कि उन्हें भनक तक नहीं लगी कि बाइक में कोई उनका पीछे कर रहा है और उनके इस ‘खास पल’ का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उस व्यक्ति ने यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मामला बुधवार देर रात 2 बजे का है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस को इसकी भनक लगी। बिलासपुर पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक की डिटेल निकाली। गाड़ी मालिक को थाना बुलाया गया। जिसके बाद पता चला कि गाड़ी में रोमांस वो नहीं बल्कि उसका दोस्त कर रहा था। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उसके को तलब किया।

भारी भरकम जुर्माने के साथ कान पकड़कर माफी

ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने उसकी जमकर क्लास ली और रोमांस का खुमार उसके दिल से बाहर निकाल दिया। युवक ने कान पकड़कर डीएसपी से माफी भी मांगी। मामले में ट्रैफिक पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उससे 8,800 रुपये का जुर्माना वसूला।

दुर्ग में भी बाइक पर रोमांस

19 वर्षीय युवक कवर्धा जिले का रहने वाला है और टिकरापारा में किराए का मकान लेकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। आपको बता दें इससे पहले दुर्ग जिले में भी इसी तरह एक कपल दिन-दहाड़े सड़क पर बाइक में रोमांस कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

देखिए वीडियो

 

 

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…