- 14/05/2024
बैकफुट पर लाल आतंक, 30 से ज्यादा नक्सलियों ने छोड़े हथियार, पुलिस बल के सामने किया सरेंडर


छत्तीसगढ़ में साय सरकार के आने के बाद नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान जारी है। बीजापुर में 30 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है।
इन सभी नक्सलियों ने लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 9 नक्सली इनामी हैं। इन पर कुल मिलाकर 35 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। गौरतलब है कि 2024 में ही 170 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हो चुके हैं। 70 से ज्यादा ने सरेंडर किया है।