• 17/01/2025

IAS Transfer: देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 31 आईएएस अफसरों का तबादला, 14 डीएम भी बदले

IAS Transfer: देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 31 आईएएस अफसरों का तबादला, 14 डीएम भी बदले
Spread the love

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 31 अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें राजधानी लखनऊ सहित 14 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल है। लखनऊ डीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे सूर्यपाल गंगवार अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे।

सेल्वा कुमारी जे सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज, सुहास एलवाई महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त, ऋतु महेश्वरी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ऋषिकेश भास्कर यशोध को मंडलायुक्त मेरठ बनाए गए हैं।

वहीं शैलेंद्र कुमार सिंह मंडलायुक्त आगरा ,चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा ,श्रुति जिलाधिकारी बुलन्दशहर ,चैत्रा वी महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ,संगीता सिंह मंडलायुक्त अलीगढ़ ,अर्चना वर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना ,विशाख जी DM लखनऊ की जिम्मेदारी निभाएंगे।

संजीव रंजन जिलाधिकारी अलीगढ़ ,शिव सहाय अवस्थी जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ,अंकित कुमार अग्रवाल निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश, जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर ,राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री ,जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर नगर ,अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत की  जिम्मेदारी संभालेंगे।

नागेन्द्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ,जेडीएम रिभा DM बाँदा ,इन्द्र विक्रम सिंह सचिव कृषि विभाग ,दीपक मीणा DM ग़ाज़ियाबाद ,विजय कुमार सिंह डीएम मेरठ ,आशुतोष कुमार द्विवेदी DM फ़र्रुख़ाबाद ,सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव मुख्यमंत्री ,शशांक त्रिपाठी DM बाराबंकी बनाए गए हैं।

कृतिका ज्योत्सना विशेष सचिव राजस्व विभाग ,कुमार हर्ष DM सुल्तानपुर ,ईशान प्रताप सिंह वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…