• 25/06/2024

इनवर्टर से फैली आग ने मकान को चपेट में लिया, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

इनवर्टर से फैली आग ने मकान को चपेट में लिया, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले
Spread the love

वेस्ट दिल्ली के छाबला इलाके में एक घर में आग लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार तड़के द्वारका जिले के छावला स्थित प्रेम नगर में ये हादसा हुआ।एक घर में लगी आग ने चार लोगों की जिंदगी छिन ली। यह चारों एक ही परिवार के सदस्य थे पति-पत्नी और उनके दो बेटों की आग के बाद दम घुटने से मौत हो गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

द्वारका जिले के छावला थाना इलाके स्थित प्रेम नगर में मंगलवार तड़के एक घर में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फायर विभाग और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3:30 बजे सूचना मिली कि प्रेम नगर के मकान में आग लग गई है।जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल की गाड़ी को भेजा गया।

फायर विभाग की जानकारी के मुताबिक आग लगने की शुरुआत इनवर्टर से हुई और फिर उस आग ने पास ही में रखे सोफा को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच घर के लोग सोए हुए थे और उन्हें आग के बारे में पता नहीं चल पाया और दम घुटने से चारों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस और फायर विभाग जब मौके पर पहुंची थी तो बेहोशी की हालत में पड़े सभी चारों लोगों को राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

Related post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…
नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…