• 26/08/2026

अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान
Spread the love

रायपुर-अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचानविकास और आधुनिकता के बीच अपनी माटी, अपने लोगों और अपनी संस्कृति से जुड़ाव ही छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खूबसूरती है। इसी सहजता और अपनत्व की एक भावुक झलक नवा रायपुर के सेक्टर-22 स्थित चंदूलाल चंद्राकर चौक के पास देखने को मिली।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने अम्मा के रसोई में जमीन पर बैठकर अपनों के साथ बिल्कुल घर जैसा देसी खाना खाया। न कोई औपचारिकता, न कोई बनावटीपन… बस अपनों के बीच हँसी-ठिठोली, आत्मीय बातचीत और सादगी से भरा माहौल।देसी व्यंजनों का स्वाद लेते हुए मंत्री  चौधरी ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी जगहों पर जमीन पर बैठकर, हाथ से चटखारे लेते हुए खाना और अपनों के साथ खुशियां बाँटना ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है।

यह दृश्य सिर्फ भोजन का आनंद लेने का नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश भी देता है। आधुनिक नवा रायपुर के बीच जमीन पर बैठकर देसी भोजन का स्वाद लेते चौधरी का यह सहज अंदाज बताता है कि विकास की ऊंचाइयों के साथ अपनी माटी और अपनेपन को संजोकर रखना भी उतना ही जरूरी है। माटी की खुशबू, देशी स्वाद, अपनों का साथ और दिल से निकली हँसी—यही तो छत्तीसगढ़ की असली पहचान है.इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव भी उपस्थित रहे।

Related post

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…
Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Road Accident: भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से…

Spread the loveबाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों…