• 11/06/2024

महाराष्ट्र में फिर खेला! शिंदे और अजित पवार के 40 विधायक संपर्क में – कांग्रेस का बड़ा दावा

महाराष्ट्र में फिर खेला! शिंदे और अजित पवार के 40 विधायक संपर्क में – कांग्रेस का बड़ा दावा
Spread the love

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीति के अंदर खाने में बड़े सियासी उलट-फेर के चर्चे शुरु हो गए हैं। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के खराब नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे गुटे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के तमाम विधायक टूट सकते हैं। इन कयासों के बीच कांग्रेस के भीतर से एक बड़ा दावा किया जा रहा है कि शिदें की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के विधायक उनके संपर्क में हैं।

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार का दावा है कि दोनों ही पार्टियों के 40 विधायक उनके संपर्क में हैं। ये विधायक घर वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि हवा किस ओर है। इसलिए विधायक भी हवा का रुख भांपते हुए पाला बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इसका असर विधानसभा चुनाव के नतीजों में भी देखने को मिलेगा। वडेट्टीवार ने कहा कि हमें भरोसा है कि राज्य में उद्धव की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस की सरकार की फिर से वापसी होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के ट्रेंड बताते हैं कि महाविकास अघाड़ी को राज्य की कुल 150 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है। वहीं महायुति (एकनाथ शिंदे गुटे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी और बीजेपी) को 130 सीटों पर ही बढ़त मिल पाई।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवसेना और एनसीपी से टूटे 40 विधायकों को लगता है कि अब महाविकास अघाड़ी की सत्ता आएगी। इसलिए ये लोग अपने मूल दलों की ओर लौटना चाहते हैं। ये विधायक इसके लिए आग्रह कर रहे हैं। शरद पवार की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का भी दावा है कि कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं।

शरद पवार आज भी मुखिया और मार्गदर्शक- अजित पवार

इन कयासों को बल तब और मिला जब सोमवार एनसीपी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने कहा था कि शरद पवार ने 25 साल पहले इस पार्टी को खड़ा किया था। उनका कहना था कि शरद पवार आज भी एनसीपी के मुखिया हैं और मार्गदर्शक हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: साय

छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया…

Spread the love00 8 से 10 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री साय ने किया प्रतीक चिह्न का अनावरण 00 युवा…
NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार

NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में…

Spread the loveनई दिल्ली :- लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने…
प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट

प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़…

Spread the loveप्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई…