• 17/06/2026

घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ स्वीकृत, 200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगात

घुघरी कला नाला व्यपवर्तन योजना के लिए 4.58 करोड़ स्वीकृत, 200 हेक्टेयर में मिलेगी सिंचाई की सौगात
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत ग्राम घुघरी कला नाला में व्यपवर्तन योजना के निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 75 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी सिंचाई योजना के पूर्ण होने से स्थानीय किसानों को अपनी फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। योजना के तहत क्षेत्र में कुल 200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सुविधा मिलेगी। वहीं लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलो कीं सिंचाई का लाभ किसान उठा सकेंगे। इस योजना के पूरा होने से शंकरगढ़ विकासखंड के ग्रामीण इलाकों में न केवल कृषि उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। इस परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार (अम्बिकापुर) को आवश्यक प्रशासकीय निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related post

अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को CM विष्णु देव साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र

अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को…

Spread the love रायपुर। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 30.09.2026 मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण…
गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन…

Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8…
LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में…

Spread the love1st Octobe Rule Changer:  हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। 1…