• 17/06/2026

 कल तक मानसून आने की संभावना : मौसम विभाग

 कल तक मानसून आने की संभावना : मौसम विभाग
Spread the love

अगले पांच दिन गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहा है मानसून का इंतजार,12 जून तक मानसून पहुंचने का अनुमान इस बार सही साबित नहीं हुआ। मौसम प्रणाली की धीमी गति और अनुकूल परिस्थितियां पूरी तरह विकसित नहीं होने के कारण मानसून की एंट्री टल गई है। अब मौसम विभाग ने 18 जून तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के संकेत दिए हैं।

प्रदेश में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके चलते कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश का दौर जारी है। रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में उमस और गर्मी बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार बढ़ सकती है और बस्तर के रास्ते प्रदेश में इसकी आधिकारिक एंट्री होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन की गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं।

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री आमतौर पर बस्तर संभाग के रास्ते होती है। इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आगे बढ़ता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत में बने सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई दे रहा है।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…