• 15/03/2023

5 की मौत: ईंटभट्ठा में काम करने वाले मजदूरों की मौत, इस हालत में मिले शव

5 की मौत: ईंटभट्ठा में काम करने वाले मजदूरों की मौत, इस हालत में मिले शव
Spread the love

छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना गढ़फुलझर गांव की है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक मजदूर ईंट भट्ठा में आग लगाने के बाद वहीं सो गए थे। माना जा रहा है कि धुएं से दम घुटने की वजह से मजदूरों की मौत हुई होगी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।

आपको बता दें इससे पहले बलरामपुर जिले में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां भी रात में ईंट भट्ठा में आग लगाने के बाद मजदूर सो गए थे और उनकी मौत हो गई थी।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद दौरे पर,अमलीपदर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद दौरे पर,अमलीपदर में धार्मिक…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गारियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित अमलीपदर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान…
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप,…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन…
मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध उपलब्धता, कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर किसानों को खाद-बीज की निर्बाध…

Spread the loveखरीफ सीजन 2026 में डीएपी की सीमित राष्ट्रीय उपलब्धता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार की प्रभावी व्यवस्था किसानों को समय…