• 12/01/2025

बीजापुर मुठभेड़ में 2 महिला सहित 5 नक्सली ढेर, BGL लॉन्चर सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

बीजापुर मुठभेड़ में 2 महिला सहित 5 नक्सली ढेर, BGL लॉन्चर सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नेशनल पार्क के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 5 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में 2  महिला माओवादी भी शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने SLR Rifle, BGL Lanuncher, सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बल की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

रविवार सुबह से ही बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। दोनों तरफ से गोलीबारी शाम 3-4 बजे तक चली।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर क्षेत्र सुंदरराज बताया है कि मुठभेड़ के बाद मौके से सर्चिंग के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 वर्दीधारी माओवादियों का शव बरामद हुआ है। माओवादियों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

वहीं मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR, 01 नग 12Bore, 02 नग Single Shot rifle, 01 नग BGL Lanuncher, 01 नग Country made Gun(Bharmar) सहित विस्फोटक पदार्थ,माओवादी साहित्य व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ ।

Related post

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…