• 12/01/2025

Breaking: CGPSC घोटाले में तीन और गिरफ्तार, टामन के भतीजे और कांग्रेस नेता की बेटी-दामद CBI की गिरफ्त में

Breaking: CGPSC घोटाले में तीन और गिरफ्तार, टामन के भतीजे और कांग्रेस नेता की बेटी-दामद CBI की गिरफ्त में
Spread the love

छत्तीसगढ़ पीएससी (CG PSC) घोटाला के मामले में सीबीआई की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने सीजी पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के बेटे के बाद अब उनके भतीजे साहिल सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

इससे पहले सीबीआई ने टामन सिंह सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को गिरफ्तार किया था। शनिवार को सीबीआई की टीम ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था। जहां न्यायालय ने दोनों को 13 जनवरी तक पूछताछ के लिए रिमांड पर सीबीआई को सौंपा था।

इसे भी पढ़ें: CGPSC घोटाला: CBI ने की दो और बड़ी गिरफ्तारी, कोर्ट से मिली रिमांड.. अब उगलेंगे राज 

मामले में सीबीआई अब 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी साहिल सोनवानी का चयन DSP पद पर हुआ है, वो टामन सिंह सोनवानी के भतीजे हैं। वहीं शशांक गोयल कांंग्रेस नेता सुधीर कटियार के दामाद हैं। इसके साथ ही भूमिका कटियार कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी हैं। दोनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।

Related post

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

CG – अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात जिले…
रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के बीच 3 दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन

रक्षाबंधन पर रेलवे की बड़ी सौगात : दुर्ग-रायगढ़ के…

Spread the loveरायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढऩे वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को…
कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40 डेटोनेटर सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

कन्हारगांव के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद, 40…

Spread the loveकांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बांदे क्षेत्र…