• 05/07/2024

कुएं में उतरे पांच लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

कुएं में उतरे पांच लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कुएं में घुसे 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कुएं में गिरी लकड़ी निकालने एक शख्स उसमें उतरा था।जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो बारी बारी से 5 लोग कुएं में गए जो जिंदा वापस नहीं आ सके।आशंका जताई जा रही है कि काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग नहीं किया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढक दिया था।बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने के लिए शख्स कुएं में उतरा था।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…