• 25/10/2025

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
Spread the love

रायपुर। शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे लोगों के लिए ये खबर खुशखबरी साबित हो सकती है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल करते हुए वित्त विभाग ने सहमति दी है। जिसके तहत अब जल्द ही शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है और छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे। शिक्षकों की कमी लंबे समय से शिक्षा प्रणाली को प्रभावित कर रही थी, ऐसे में यह भर्ती न केवल स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

 इस भर्ती के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सहायक शिक्षक, शिक्षक जैसे अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में लाखों बेरोजगार युवाओं को शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।

Related post

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण…

Spread the love00 वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में तेज़ी से हो रहे रोजगार, जल संरक्षण एवं…
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82…

Spread the loveखाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण रायपुर – खरीफ वर्ष 2026…

रायपुर में जाम से मिलेगी राहत, QRT को ट्रैफिक…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर में ट्रैफिक समस्या पर प्रभावी रूप से एक्शन लेने के लिए पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम…