• 12/04/2023

CG में 5127 करोड़ के चावल घोटाला का आरोप, रमन सिंह ने केन्द्र को पत्र लिख की जांच की मांग

CG में 5127 करोड़ के चावल घोटाला का आरोप, रमन सिंह ने केन्द्र को पत्र लिख की जांच की मांग
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में 5127 करोड़ रुपये के चावल घोटाले का आरोप लगाया है। रमन सिंह ने कन्द्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। रमन सिंह का आरोप है कि कोविड काल के दौरान शुरु हुई पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार द्वारा मिले चावल में से 1.5 करोड़ क्विंटल से ज्यादा चावल को नहीं बांटा गया। रमन सिंह ने पत्र के साथ ही चावल आवंटन और वितरण के आंकड़ों से संबंधित दस्तावेज भी केन्द्रीय मंत्री को भेजा है।

केन्द्रीय मंत्री को लिखे पत्र में रमन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 11 लाख 53 हजार 380 क्विंटल चावल प्रतिमाह आबंटित किया जा रहा है। अप्रैल 2020 से दिसंबर 2022 तक केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को 3 करोड़ 80 लाख 61 हजार 540 क्विंटल चावल का अतिरिक्त आवंटन किया गया। राज्य सरकार द्वारा इस अवधि में इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 2 करोड़ 29 लाख 80 हजार 711 क्विंटल चावल वितरित किया गया।

रमन सिंह का आरोप है कि राज्य सरकार ने 1 करोड़ 50 लाख 80 हजार 829 क्विंटल चावल का वितरण नहीं किया है। जिसका बाजार मूल्य 3400 प्रति क्विंटल के अनुसार 5 हजार 127 करोड़ रुपये है।

पूर्व सीएम ने पत्र में लिखा है कि कवर्धा के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के राशन दुकान संचालकों ने उनसे मुलाकात कर अनियमितता की जानकारी दी। भाजपा द्वारा अनियमितता उजागर करने के बाद खाद्य विभाग प्रदेश भर के राशन दुकान संचालकों को नोटिस देकर चावल की मात्रा जब्त करने के लिए दबाव बना रहा है। जिसकी वजह से राशन दुकान संचालक संघ में आक्रोश है और इससे प्रदेश की पीडीएस व्यवस्था चौपट होती जा रही है।

 

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…