• 12/04/2023

बेमतरा हिंसा पर CM भूपेश BJP पर फिर भड़के, कहा- बिरनपुर में भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया

बेमतरा हिंसा पर CM भूपेश BJP पर फिर भड़के, कहा- बिरनपुर में भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित ग्राम बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का मामलों में अलग-अलग स्टैंड है। जशपुर के लिए इन्होंने जांच कमेटी गठित की लेकिन बिरनपुर के लिए जांच कमेटी गठित नहीं की। बिरनपुर में भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया है। भाजपा की मंशा शांति बनाने की नहीं, अपना उल्लू सीधा करने की थी।

Also Read: 4 की मौत: मिलिट्री स्टेशन में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, सेना ने इलाके को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी है। छत्तीसगढ़ में कानून का राज़ है, कानून से बड़ा कोई नहीं है, जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव आएगा, भाजपा द्वारा ऐसे और हथकंडे अपनाए जाएंगे। भाजपा की सोच समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल करना है।

Also Read: CG के छात्रावासों में कोरोना का कहर, इन दो जिलों में 35 छात्र-छात्राएं संक्रमित, मचा हड़कंप 

क्या है मामला

आपको बता दें साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव में बीते शनिवार को बच्चों के विवाद ने सांप्रदायिक हिंसा का रुप ले लिया। इस हिंसा में भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में दो दिन बाद सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद कराया। इस बंद को बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया था। बंद के दूसरे दिन मंगलवार को गांव से लगे इलाके में मुस्लिम समुदाय के दो लोग पिता-पुत्र का शव मिला।

मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी 

उधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

 

Related post

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को लगा करंट, दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: लोहे का दरवाजा खोलते ही महिला को…

Spread the loveबतौली। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम झरगंवा में बिजली करंट की चपेट में आने से एक महिला…
गुरु खुशवंत साहेब ने दी हरेली की बधाई : कहा- यह पर्व हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और समृद्धि का पर्व

गुरु खुशवंत साहेब ने दी हरेली की बधाई :…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रदेशवासियों को…
छत्तीसगढ़ में हरेली की धूम : CM साय से लेकर पूर्व सीएम बघेल तक मनाएंगे पर्व, बस्तर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

छत्तीसगढ़ में हरेली की धूम : CM साय से…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पारंपरिक पर्व हरेली तिहार की धूम देखने को मिलेगी। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से…