• 15/04/2024

आसमान से बरस रही आफत, अब तक 57 लोगों की मौत… उजड़ गए आशियाने

आसमान से बरस रही आफत, अब तक 57 लोगों की मौत… उजड़ गए आशियाने
Spread the love

देश और दुनियाभर में मौसम का मिजाज अचानक बदला हुआ है। कई जगहों पर बारिश से बर्बादी है, तो बिजली आसमानी आफत बनकर गिर रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भारी बारिश और बिजली गिरने से 57 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दोनों देशों में हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए तो 250 से ज्यादा पशुओं की भी मौत होने की खबर है।

जान गंवाने वालों में अफगानिस्तान के 33 और पाकिस्तान के 24 लोग शामिल हैं। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा मौत पंजाब प्रांत में दर्ज की गई है। दोनों देशों के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भारी बरिश की संभावना बनी हुई है।

बाढ़ से लगभग 800 हेक्टेयर की फसलें नष्ट हो गई हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। पश्चिमी फराह, हेरात, दक्षिणी जाबुल व कंधार प्रांतों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से अधिकांश में तेज बारिश हो सकती है।

Related post

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, यहां…

Spread the loveमानसून की विदाई का समय आ गया है। लेकिन एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मानसून…
मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से…