• 14/04/2024

7 जिंदा जले: दुर्घटना के बाद कार में लगी भीषण आग, दो बच्चों तीन महिलाओं सहित 7 की दर्दनाक मौत

7 जिंदा जले: दुर्घटना के बाद कार में लगी भीषण आग, दो बच्चों तीन महिलाओं सहित 7 की दर्दनाक मौत
Spread the love

राजस्थान के सीकर में एक दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में2 बच्चे, 3 महिलाओं सहित 7 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के पास स्थित पुल पर कार और ट्रक की टक्कर हुई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। इससे पहले की कोई भी शख्स कार से बाहर निकल पाता आग ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अमले ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे। परिवार सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद हिसार जा रहे थे।

Related post

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों एवं साहित्यकारों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों…

Spread the love00 अभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को भी मिला प्रोत्साहन 00 संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों में सुधरा हैंडपंप, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों…

Spread the loveबिलासपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला…
’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का केंद्र, एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र’

’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का…

Spread the loveनारायणपुर। सीएम विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिले में संचालित सेवा सेतु…