• 01/04/2023

हाईकोर्ट की अवमानना मामले में इस IAS को लगातार 5 वीं नोटिस जारी

हाईकोर्ट की अवमानना मामले में इस IAS को लगातार 5 वीं नोटिस जारी
Spread the love

हाईकोर्ट ने स्थानांतरण के एक मामले में IAS मनोज पिंगुआ को अवमानना का नोटिस जारी किया है। मनोज पिंगुआ को अवमानना का यह पांचवां नोटिस है। ऐसे ही 4 अलग अलग मामलों में हाईकोर्ट से मनोज पिंगुआ को अवमानना नोटिस जारी हो चुका है।

दरअसल राजनांदगांव निवासी दुलेलराम कुंजाम जो कि प्रयोगशाला परिचारक के पोस्ट में पदस्थ थे, उन का ट्रांसफर राजनांदगांव से डोंगरगढ़ कर दिया गया था। ट्रांसफर के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय बिलासपुर के समक्ष एक रिट याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता शारीरिक रूप से दिव्यांग है और उसकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है। इस आधार पर कोर्ट ने स्थानांतरण समिति को नियमानुसार मामले के निराकरण का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश का पालन ना किये जाने पर दुलेलराम कुंजाम द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष अवमानना याचिका दायर की गई। जिसमें यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गठित स्थानांतरण समिति के अध्यक्ष आईएएस मनोज पिंगवा द्वारा किसी भी मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन ना कर हाईकोर्ट की घोर अवमानना की जा रही है। लगातार एक माह के भीतर डॉ वंदना भेले, डॉ राकेश प्रेमी, कुंजेश्वर कौशल, योगेन्द्र कौशल व दुलेलराम के मामले में सिंगल बेंच ने पांच मामलों में आई.ए.एस. मनोज पिंगवा के विरुद्ध हाईकोर्ट की अवमानना मामले में नोटिस जारी की गई है,लेकिन आई.ए.एस. मनोज पिंगुवा द्वारा किसी भी मामले में निर्धारित समयसीमा के भीतर हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है । कोर्ट में यह भी तर्क प्रस्तुत किया गया कि न्यायालय अवमानना अधिनियम 1971 की धारा -12 में जुर्माना एवं कठोर दण्डादेश का प्रावधान किया गया है । जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू द्वारा उक्त अवमानना याचिका की सुनवाई के पश्चात् आई.ए.एस. मनोज पिंगुवा के विरुद्ध अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ।

Related post

सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन, शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी सप्लाई – विकासशील

सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम…

Spread the loveपीएम पोषण शक्ति योजना- मुख्य सचिव ने दिए निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज…
महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल : साव

महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की…

Spread the love00 महाराणा प्रताप की अष्टधातु प्रतिमा के लिए साव ने 20 लाख देने की घोषणा की 00 वीर महाराणा…
डिजिटल लॉकर में भविष्य, क्रेडिट बैंक में जमा होगी पढ़ाई, छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में केंद्र की बड़ी सौगात

डिजिटल लॉकर में भविष्य, क्रेडिट बैंक में जमा होगी…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छत्तीसगढ़ को मिली सबसे बड़ी सौगातों में से एक-एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी…