• 24/09/2023

6 महीने के बच्चे को कुतर खाए चूहे, कई अंग भी गायब, पुलिस पहुंची तो मिला इस हाल में

6 महीने के बच्चे को कुतर खाए चूहे, कई अंग भी गायब, पुलिस पहुंची तो मिला इस हाल में
Spread the love

छह महीने के एक बच्चे के नाजुक अंगों को चूहों ने काट खाया। मासूम के शरीर पर 50 से ज्यादा जगहों पर काटे जाने के जख्म मिले हैं। जिस दौरान बच्चे को चूहे अपना शिकार बना रहे थे उस दौरान उसके माता-पिता गहरी नींद में सोए हुए थे। बच्चे को खून से लथपथ देखने के बाद उसके पिता ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी।

मामला अमेरिका के इंडियाना का है। पुलिस ने नवजात की मां एंजिला स्कोनाबॉम और पिता डेविड को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसकी एक आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर लापरवाही समेत कई धाराओं के के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। डेविड और एंजिला के तीन बच्चे हैं। ये जिस घर में रहते हैं वहां एक और परिवार भी साथ में रहता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना पिछले सप्ताह की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के पिता के फोन करने के बाद जब वे उनके घर पहुंचे तो 6 महीना का मासूम खून से लथपथ हालत में मिला। उसके चेहरे और सिर पर चूहे के काटने के 50 से ज्यादा घाव थे। बच्चे के दाएं हाथ की उंगली और अंगूठा गायब था। उसके हाथ की उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर बताया जा रहा है कि उस घर में यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी घर के अन्य बच्चों को चूहे काट चुके हैं। घर के दो बच्चों ने अपने स्कूट टीचर को बताया था कि उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने काटा था। इस घटना के बाद चाइल्ड सर्विस विभाग के अधिकारी उनके घर भी आए थे। अधिकारियों ने परिवार को सेफ्टी प्लान भी दिया था।

वे 14 सितंबर को अधिकारियों से मिलने जाने वाले थे। लेकिन उसके एक दिन पहले ही चूहे ने मासूम को कुतर डाला। उधर बच्चे के पिता ने बताया कि उनके घर में मार्च से ही चूहे उत्पात मचा रहे हैं। चूहों पर नियंत्रण पाने के लिए कई उपाय भी किए गए थे। फिलहाल अब इस घर के सभी बच्चे चाइल्ड सर्विस विभाग की देखरेख में है।

Related post

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन, उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर हुई 480 एमवीए

धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी…

Spread the loveरायपुर। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा…
व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11 जून को

व्यापम की प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 11…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्री.बीएड एवं बीएससी नर्सिंग परीक्षा का आयोजन 11 जून (गुरूवार) को किया जाएगा। यह…
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन जप्त

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई : तीन चैन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी…