• 24/09/2023

अजमेर शरीफ गए युवक के साथ कांड, दरगाह में खादिमों ने काट दिए मूंछ और बाल, 3 गिरफ्तार

अजमेर शरीफ गए युवक के साथ कांड, दरगाह में खादिमों ने काट दिए मूंछ और बाल, 3 गिरफ्तार
Spread the love

अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए गए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ना सिर्फ पीड़ित के साथ मारपीट की बल्कि उसके बाल और आधी मूंछ भी काट दी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश के हमीदपुरा-बुरहानपुर के रहने वाले सरवर हुसैन अपने दो दोस्त आसिफ औऱ अनीश के साथ जियारत करने ख्वाज गरीब नवाज की दरगाह गए थे। सरवर हुसैन का आरोप है कि दरगाह के खादिमों ने उनसे पैसों की मांग की। पैसा नहीं देने पर वहां मौजूद 5-6 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और बाहर ले जाकर भी पैसे की डिमांड करने लगे। नहीं देने पर उन लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की। यहां तक कि सिर के बाल काट दिए औऱ आधी मूंछ भी काट डाली।

सरवर का आरोप है कि आरोपियों ने जेब में रखे 5500 रुपये भी छीन लिए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। इस मामल में पुलिस ने तीन आरोपियों रहमत अली, उसके दो साथियों मोहम्मद फैज सलमानी और कासिम शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके बाकी के साथियों की तलाश जारी है।

Related post

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the love०–13 अगस्त को सुकमा के दुर्गम इलाकों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा ०–‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति, शांति…
साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

साइबर फ्रॉड पर बलौदाबाजार पुलिस अलर्ट, संदिग्ध कॉल और…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी…
छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में…

Spread the love00 गेड़ी, बिल्लस, गोटी और बाटी जैसे पारंपरिक खेलों ने लौटाई गांव की यादें, लोकगीत-लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की…