• 21/09/2024

दंतेवाड़ा से किडनैप हुआ 6 माह का बच्चा धमतरी में मिला, अपहरणकर्ता सड़क किनारे छोड़कर भागे

दंतेवाड़ा से किडनैप हुआ 6 माह का बच्चा धमतरी में मिला, अपहरणकर्ता सड़क किनारे छोड़कर भागे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से 20 दिन पहले अपहृत हुए 6 माह के मासूम को बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को धमतरी में सड़क किनारे लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। दंतेवाड़ा पुलिस की टीम बच्चे को लेने रवाना हो गई है।

धमतरी-नगरी मार्ग में कुर्माझर मोड़ के पास शुक्रवार को एक बच्चा लावारिस हालत में पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची केरेगांव पुलिस ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में ले लिया। बच्चे के हाथ में एक टैग बंधा था, जिसमें दंतेवाड़ा लिखा हुआ था।

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने फेरो स्कैप निगम लिमिटेड (FSNL) को भी बेचा, 320 करोड़ में जापानी कंपनी ने खरीदा 

पुलिस ने लापता 5-6 महीने के बच्चों का पता लगाना शुरू किया। इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। दंतेवाड़ा पुलिस ने अपह्रत बच्चे के परिजनों को फोटो दिखाई तो उन्होंने बच्चा उनका होने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस टीम धमतरी के लिए रवाना हो गई।

झूले से उठाकर ले गए थे

आपको बता दें 1 सितंबर को दंतेवाड़ा के ग्राम पोंदुम में घर के बाहर बच्चा झूला में सो रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और बच्चे को अकेला देखकर उसे उठा ले गए। दोनों अपहरणकर्ता हेल्मेट पहने हुए थे। इस वजह से किसी ने भी उनका चेहरा नहीं देखा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से भारत में करोड़ों रुपए की हेरोइन की तस्करी; बॉर्डर पर रहने वालों ने खोला तस्करों का खुफिया राज 

Related post

CG शर्मनाक : कलयुगी पिता ने पार की दरिंदगी की हदें, अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

CG शर्मनाक : कलयुगी पिता ने पार की दरिंदगी…

Spread the loveअंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी पिता ने…
UPSC EXAM: सिविल सर्विस का सपना लेकर पहुंचे हजारों युवा, बिलासपुर में UPSC परीक्षा संपन्न

UPSC EXAM: सिविल सर्विस का सपना लेकर पहुंचे हजारों…

Spread the loveबिलासपुर। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आज पूरे देश…
एम्स रायपुर ने 10 माह के मासूम को दी नई जिंदगी, दुर्लभ हृदय सर्जरी में मिली बड़ी सफलता

एम्स रायपुर ने 10 माह के मासूम को दी…

Spread the love रायपुर। बाल हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर ने…