• 09/07/2024

Breaking: हाथरस हादसे में बड़ा ऐक्शन, SDM और सीओ सहित 6 अधिकारी निलंबित

Breaking: हाथरस हादसे में बड़ा ऐक्शन, SDM और सीओ सहित 6 अधिकारी निलंबित
Spread the love

यूपी के हाथरस भगदड़ मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने एसडीएम और सीओ सहित 6 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सरकार ने यह कार्रवाई एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। एसआईटी ने बीते शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी। एसआईटी ने अपनी जांच के दौरान 100 लोगों का बयान दिर्ज किया था।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच कमेटी का गठन करते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे। एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही है। सरकार ने इन्हें 24  घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। लेकिन सीएम के घटनास्थल के दौरे और रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से जांच में विलंब हुआ। जांच कमेटी ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए सरकार से अतिरिक्त 3 दिन का समय मांगा था।

आपको बता दें बीते दिनों हाथरस में बाबा साकार हरि के सत्संग का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने 80 हजार लोगों के शामिल होने की मंजूरी दी थी। लेकिन कार्यक्रम में ढाई लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई थी।

Related post

Aaj ka Rashifal 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Aaj ka Rashifal 24 July 2026:आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी…
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…