• 09/07/2024

विराट कोहली के पब One8 Commune के खिलाफ बेंगलुरु में FIR, ये है मामला

विराट कोहली के पब One8 Commune के खिलाफ बेंगलुरु में FIR, ये है मामला
Spread the love

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के स्वामित्व वाला पब One8 Commune के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कोहली के पब One8 Commune के अलावा एमजी रोड पर स्थित कई अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। तय समय से अधिक समय तक खुले रहने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाए जाने के कारण सब पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने मीडिया को बताया कि हमने कल रात 1:30 बजे तक देर से खुलने के लिए करीब 3-4 पब बुक किए हैं। उन्होंने कहा कि पब को रात 1 बजे तक ही खुले रहने की अनुमति है, उसके बाद नहीं। Fm

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात में गश्त के दौरान एक सब इंस्पेक्टर को वन8 कम्यून के देर रात तक खुले होने की सूचना मिली थी। रात 1:20 बजे पर पब में पहुंचे सब इंस्पेक्टर ने पाया कि अनुमति टाइम के बाद भी ग्राहकों को सर्विस दी जा रही थी।

आपको बता दें विराट कोहली के One8 Commune की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरो में शाखाएं हैं। चिन्ना स्वामी स्टेडियम के पास रत्नम कॉम्पलेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब को पिछले साल दिसंबर में शुरू किया गया था।

Related post

Aaj ka Rashifal 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 24 July 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the love Aaj ka Rashifal 24 July 2026:आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी…
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री साय भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा…
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम…

Spread the love राज्य में डिजिटल सुशासन को नई दिशा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत रायपुर- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…