• 09/09/2023

भूकंप से 632 की मौत, 329 घायल, 120 साल में सबसे ताकतवर भूकंप

भूकंप से 632 की मौत, 329 घायल, 120 साल में सबसे ताकतवर भूकंप
Spread the love

अफ्रीकी देश मोरक्को में आए तेज भूकंप से 632 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 329 लोग जख्मी हो गए हैं। मोरक्को जियोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.2 थी।

भूकंप का एपिसेंटर एटलस पर्वत के पास इघिल नाम का गांव है, जो कि माराकेश शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर है। भूकंप की गहराई जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप इतना तीव्र था कि पुर्तगाल और अल्जीरिया तक इसके झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 120 साल में आया ये सबसे ताकतवर भूकंप है।

शुक्रवार देर रात आए इस भूकंप से कई इमारतें ढह गई। भूकंप से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…