• 10/03/2024

लड़की देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 7 लोगों की हुई मौत, ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा

लड़की देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 7 लोगों की हुई मौत, ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा
Spread the love

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. सभी एक ही परिवार के रहने वाले थे. जबकि तीन घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार सवार लोग लड़की देखने के लिए बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज जा रहे थे. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है.

सभी कार सवार सीतामढ़ी के रहने वाले थे. गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ कार में सवार होकर प्रयागराज आ रहे थे. ये लोग परिवार के ही एक सदस्य की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूंसी जा रहे थे. रात लगभग ढाई बजे जैसे ही कार आजमगढ़ की तरफ से केराकत तिराहे पर पहुंची, जौनपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक केराकत रोड पर मुड़ गया. इससे कार सीधी उसमें भिड़ गई. घटना के बाद कार लगभग 10 मीटर तक ट्रक के आगे घिसटती चली गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी की चीख-पुकार मच गई. तब तक एसओ गौराबादशाहपुर भी पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. वहां चिकित्सकों ने छह को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वहां छोड़कर फरार हो गए.

Related post

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर ने बुरी तरह रौंदा , सड़क पर बिखरे टुकड़े..

रफ्तार का कहर: बाइक सवार तीन लोगों को डंपर…

Spread the loveकानपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी ।इसके बाद…
कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की…

Spread the loveराजस्थान के अनूपगढ़ में शुक्रवार को रायसिंह नगर से सलेमपुर मार्ग पर एक कार ओवरटेक करते समय ट्रक से…
ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से जा भिड़ी बस , चार की मौत 30 गंभीर रूप से घायल

ड्राइवर को आई झपकी! डिवाइडर को तोड़ते ट्रक से…

Spread the loveकन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह आलू लदे ट्रक और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो…