• 10/03/2024

ED Arrest: पूर्व CM के करीबी को ईडी ने किया गिरफ्तार, छापे में 2 करोड़ कैश बरामद

ED Arrest: पूर्व CM के करीबी को ईडी ने किया गिरफ्तार, छापे में 2 करोड़ कैश बरामद
Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सुभाष यादव को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष यादव के ठिकानों पर 14 घंटे तक छापामार कार्रवाई चली। इस कार्रवाई में 2 करोड़ रुपये कैश और अकूत संपत्ति होने के सबूत मिले हैं। सुभाष यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेहद करीब व्यक्तियों में से एक हैं।

सुभाष यादव को ईडी की टीम ने शनिवार देर गिरफ्तार किया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अब उन्हें पटना की बेउर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। ईडी ने सुभाष यादव के खिलाफ यह कार्रवाई रेत के अवैध कारोबार के मामले में की है।

लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं

सुभाष यादव आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। साल 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने झारखंड के चतरा सीट से टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुभाष यादव बिहार में रेत का अवैध कारोबार चलाते हैं।

इससे पहले उनके ठिकानों पर आयकर विभाग भी कार्रवाई कर चुका है। साल 2018 में आयकर विभाग की टीम ने उनके दिल्ली, पटना और धनबाद के ठिकानों पर छापा मारा था।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और…

Spread the loveरायपुर-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा…

Spread the love00 75 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक पर्व में निभाई जाएंगी पारंपरिक रस्में, दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में होगा…
हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व, CM साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; ‘हरेली अऊ गृह प्रवेश’ का भव्य आयोजन

हरेली पर नवा रायपुर में जुटेगा छत्तीसगढ़ का शीर्ष…

Spread the loveरायपुर :  छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू और लोक-परंपरा के प्रतीक पर्व ‘हरेली’ के अवसर पर नवा रायपुर में एक…