• 01/10/2024

किचन की पाइप लाइन से निकला 7 फीट का अजगर, देखकर लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

किचन की पाइप लाइन से निकला 7 फीट का अजगर, देखकर लोगों के उड़े होश, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। जहां किचन की पाइप लाइन से 7 फीट के अजगर मिलने की जानकारी मिली है। दरअसल कोरबा शहर के पंप हाउस कॉलोनी के एक घर में काफी दिनों से किचन में पानी आने की दिक्कत हो रही थी परिजनों ने परेशान होकर इसे ठीक करने के लिए प्लंबर को बुलाया।

प्लंबर ने जब पाइप की जांच की तो पाइप के अंदर लगभग 7 फीट लंबा विशाल अजगर फंसा हुआ था। इसके बाद वन विभाग के रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही किंग कोबरा प्रोजेक्ट के बागची मौके स्थल पर पहुंचे और पाइप लाइन को तोड़कर अजगर को बाहर निकला गया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…