• 01/10/2024

न्याय यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, फाड़े बैनर पोस्टर, BJP ने बताया ढोंग

न्याय यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता, फाड़े बैनर पोस्टर, BJP ने बताया ढोंग
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के समर्थक आपस में ही भिड़ंते दिखाई पड़े। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ता आपस में ही मारपीट करने लगे। लड़ाई की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन भाजपा ने इस पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस न्याय यात्रा को ढोंग करना बताया।

कांग्रेस के न्याय यात्रा का आज पांचवा दिन है। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस द्वारा पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा गिरौदपुरी से शुरू हुई है, जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली जा रही है।

वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस ने रायपुर के जयस्तंभ चौक में नुक्कड़ नाटक किया। इस नुक्कड़ नाटक के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के हालात को लोगों के समक्ष प्रदर्शित किया।

नुक्कड़ नाटक के जरिए लूट, हत्या सहित अन्य अपराध को दिखाने की कोशिश की गई। साथ ही कांग्रसियों ने यह संदेश दिया कि किस तरह छत्तीसगढ़ महतारी के हाथों में रखा तराजू डगमगा रहा है और अपराध बढ़ रहे हैं।

Related post

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का झुंड ट्रेन की चपेट में आया, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पार कर रहे हिरणों का…

Spread the loveनागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में वन्यजीवों से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कन्हान इलाके में मुंबई-हावड़ा…
हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान से जल संरक्षण बनेगा देशव्यापी जनआंदोलन

हर बूंद की होगी सुरक्षा, ‘कैच द रेन’ अभियान…

Spread the loveनई दिल्ली। देश में जल संकट से निपटने और वर्षा जल को बचाने के उद्देश्य से ‘कैच द रेन’…
अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का किया उद्घाटन, बोले- भाषा के बिना संस्कृति अधूरी

अमित शाह ने कोलकाता में ‘म्यूजियम ऑफ वर्ड’ का…

Spread the loveकोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता में नेशनल लाइब्रेरी और नेशनल काउंसिल ऑफ…