• 04/10/2022

बड़ा हादसा: ट्रेलर और ऑटो रिक्शा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

बड़ा हादसा: ट्रेलर और ऑटो रिक्शा के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
Spread the love

गुजरात से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. घटना वड़ोदरा के पास मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई. जहां ऑटो रिक्शा और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

ज़िला कलेक्टर ए.पी. गोर ने बताया कि 7 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, वे अभी स्थिर हैं. 7 शव बरामद हुए हैं.

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने हर मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है.

बताया जा रहा है कि ट्रेलर के ड्राइवर ने स्टीयरिंग पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे ट्रेलर दरजीपुरा वायु सेना की दीवार से जा टकराया था. सूरत से अहमदाबाद जा रहा एक कंटेनर फोर्ड फिगो कार से टकरा गया, गलत साइड का कंटेनर विपरीत दिशा से आ रहे रिक्शा को टक्कर मारकर वायुसेना की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया.

Related post

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगा पहरा, तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CG- इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ में धान…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से होने जा…
राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री रहे उपस्थित….

राष्ट्रपति ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में…
मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय से राजस्थान विस अध्यक्ष देवनानी ने की…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सौजन्य…