• 19/05/2025

CG में 8 साल के लड़के से दुष्कर्म, हत्या के बाद पहाड़ से फेंका शव, पड़ोसी हिरासत में

CG में 8 साल के लड़के से दुष्कर्म, हत्या के बाद पहाड़ से फेंका शव, पड़ोसी हिरासत में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ग्राम लखनपुरी के गड़िया पहाड़ पर 8 वर्षीय बच्चे का अर्धनग्न शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि एक नाबालिग ने बच्चे के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग आरोपी पोर्न वीडियो देखने का आदी था और नशे की हालत में था। उसने शनिवार (18 मई 2025) को दुकान से फ्रूटी खरीदी और बच्चे को पिलाने के बहाने गड़िया पहाड़ ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने के डर से चाबी के पट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया।

मृतक बालक कक्षा तीसरी का छात्र था, वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने चारामा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था। सोमवार सुबह पुलिस ने संदिग्ध नाबालिग से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की मदद से गड़िया पहाड़ के सुनसान इलाके से हरेश का शव बरामद किया। दो दिन पुराने शव से दुर्गंध आ रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ में एक से तीन आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई है। हत्या के कारणों और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…