• 16/10/2023

इंकम टैक्स छापे में मिला खजाना: 94 करोड़ नगद, 8 करोड़ के हीरे सहित 1 अरब से ज्यादा की संपत्तियां जब्त

इंकम टैक्स छापे में मिला खजाना: 94 करोड़ नगद, 8 करोड़ के हीरे सहित 1 अरब से ज्यादा की संपत्तियां जब्त
Spread the love

Income Tax Raid: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने देश के अलग-अलग राज्यों में 55 से अधिका स्थानों पर ठेकेदारों और रियल इस्टेट डेवलपर्स के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 94 करोड़ रुपये से ज्यादा की नगदी जब्त किया है। ये छापामारी कर्नाटक, तेलंगाना, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में चल रही है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बताया कि छापे के दौरान 94 करोड़ रुपये नगद, 8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और हीरे के जेवरात और 30 लक्जरी घड़ियां जब्त की हैं। आयकर की कार्रवाई 12 अक्टूबर को शुरू की गई थी और इस दौरान विभाग द्वारा बेंगलुरु और पड़ोसी राज्य तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों के साथ-साथ दिल्ली में 55 परिसरों में भी छापा मारा।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक बयान में कहा, “तलाशी के परिणामस्वरूप लगभग 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और 8 करोड़ रुपये से अधिक के सोने और हीरे के आभूषण, कुल मिलाकर 102 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती हुई है। इसके अलावा एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से लगभग 30 लक्जरी विदेशी कलाई घड़ियों का कलेक्शन बरामद किया गया।”

छापे मारी में दस्तावेजों की हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है। इसके अलावा माल रसीद नोट (जीआरएन) सत्यापन में विसंगतियों मिली हैं और कई दस्तावेजों में भारी विसंगतियां पाई गई हैं।

आयकर छापे में मिली बेहिसाब नगदी की बरामदगी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि यह पैसा कांग्रेस से जुड़ा है। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी के इन आरोपों को निराधार बताया है।

Related post

Aaj ka Panchang 25 August 2026: सावन का आखिरी प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 25 August 2026: सावन का आखिरी…

Spread the loveAaj ka Panchang 25 August 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 25 August 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 25 August 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveRashifal 25 August 2026: आज चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में दिखाई…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं…

Spread the loveगुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश लापरवाही और धीमा प्रगति पर होगी कार्रवाई…