• 16/10/2023

छत्तीसगढ़ में लाखों रुपये वेतन पाने वाले विधायक, लेकिन पत्नी गरीबी रेखा से नीचे, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ में लाखों रुपये वेतन पाने वाले विधायक, लेकिन पत्नी गरीबी रेखा से नीचे, जानिए क्या है मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लाखों रुपये महीने की वेतन पाने वाले विधायक गरीब हैं। ‘गरीब विधायक’ की पत्नी के नाम पर गरीबी रेखा से नीचे का बीपीएल राशन कार्ड बना है। यही नहीं बकायदा हर महीने इस कार्ड से राशन का उठाव भी हो रहा है। गरीबों का यह राशन और कोई नहीं डकार रहा बल्कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के भरतपुर-सोनहत से विधायक गुलाब कमरो और उनका परिवार।

विधायक गुलाब कमरो मनेन्द्रगढ़ के विकासखंड के साल्ही ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। साल्ही ग्राम पंचायत में विधायक की पत्नी लीलावती कमरो के नाम से भूमिही कृषि मजदूर परिवार के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) का नीला राशन कार्ड बना है। जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्यों का नाम है। राशन कार्ड में विधायक गुलाब, उनकी दोनों बेटी अंजली और निशा का भी नाम दर्ज है।

विधायक गुलाब कमरो के नाम पर साल्ही में कृषि भूमि और अन्य भूमि भी है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। लेकिन उनकी पत्नी लीलावती के नाम पर भूमिही कृषि परिवार के तौर पर राशन कार्ड बना है।

उधर इस मामले में खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर ने कहा कि वेतन पाने वाले जनप्रतिनिधियों या उनके परिवार का गरीबी रेखा राशन कार्ड नहीं होना चाहिए। अगर विधायक या उसके परिवार का गरीबी रेखा राशन कार्ड बना है तो गलत है।

Related post

29 अगस्त 2026 का राशिफल: मेष-मिथुन वालों के लिए उत्तम रहेगा शनिवार का दिन, वृषभ सहित 3 राशियों को बरतनी होगी सतर्कता

29 अगस्त 2026 का राशिफल: मेष-मिथुन वालों के लिए…

Spread the loveआज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 57…
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…