• 28/09/2022

बुर्का पहनने और मुस्लिम रीति रिवाज मानने से हिंदू पत्नी ने किया इनकार, इकबाल ने गला रेतकर कर दी हत्या

बुर्का पहनने और मुस्लिम रीति रिवाज मानने से हिंदू पत्नी ने किया इनकार, इकबाल ने गला रेतकर कर दी हत्या
Spread the love

बुर्का व हिजाब को लेकर कई देशों में बवाल जारी है. इसी बीच मुंबई से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए गला रेतकर मार डाला कि वह मुस्लिम रीति रिवाज नहीं मान रही थी और बुर्का नहीं पहनती थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, पूरा मामला मुंबई के चेंबूर इलाके की है. यहां इकबाल महमूद शेख नामक शख्स ने तीन साल पहले रुपाली नाम की युवती के साथ प्रेम विवाह किया था, लेकिन एक दिन बुर्का पहनने को लेकर इकबाल की और रुपाली का विवाद हुआ. इस दौरान रुपाली ने बुर्का पहनने से इनकार कर दिया तो इकबाल ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक रुपाली ने इकबाल से अंतरधार्मिक विवाह किया था. रुपाली न ही मुस्लिम रीति रिवाज मान रही थी और न ही बुर्का पहनती थी. वह इकबाल की जोर जबर्दस्ती से तंग आकर तलाक मांग रही थी. हालांकि तलाक के पहले ही आरोपी ने उसकी जघन्य हत्या कर डाली.

पुलिस के अनुसार आरोपी इकबाल शेख ने सोमवार रात पत्नी रूपाली को सरेराह चाकू से गोद डाला. मुंबई पुलिस ने आरोपी इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related post

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, जानें पूरा मामला

ED के बाद CBI Raid: अनिल अंबानी के ठिकानों…

Spread the loveरिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए…
आतंकी कसाब जैसे 37 को फांसी और 600 से ज्यादा को दिलाई उम्रकैद की सजा, BJP ने बनाया उज्जवल निकम को उम्मीदवार

आतंकी कसाब जैसे 37 को फांसी और 600 से…

Spread the loveलोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने देश के…
मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर सीरियल ब्लास्ट की धमकी

मुंबई में 11 जगह लगाए गए बम, ईमेल भेजकर…

Spread the loveदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर से दहलाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले…